spot_img
Homeप्रमुख खबरेउच्च अधिकारियों की पैनी नजर..., यहां छापा पड़ते ही स्थानीय वरिष्ठ...

उच्च अधिकारियों की पैनी नजर…, यहां छापा पड़ते ही स्थानीय वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पर मंडरायेगा विभागीय जांच का खतरा.!!

(पब-क्लब की महफिल – 0३)

मुंबई (सं. भा.)। मायानगरी मुंबई के पश्चिमी उपनगर मलाड में स्थित एक शराब-शबाब का अड्डा इन दिनों बतौर ‘पब-क्लब’ सुर्खियों में है, जहां का मामला तुल पकड़ते जा रहा है और शिकायत पत्रों ने विभिन्न माध्यम से पुलिस मुख्यालय की चौखट पर दस्तक देना शुरू कर दिया है। इससे स्पष्ट संकेत मिल रहे हैं कि विशेष टीम द्वारा छापेमारी कार्यवाही हो सकती है, जिससे स्थानीय पुलिस स्टेशन के जिम्मेदार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की फजीहत बढ़ना तय है।

         गौरतलब मुंबई सहित विभिन्न उपनगरों में फैलता ‘पब’ फैशन पश्चिमी उपनगर के अंधेरी से मलाड अंतर्गत कई रिहायशी इलाकों में बेखौफ चल रहा है, ‘मलाड में इन दिनों लिंक रोड स्थित ‘एजेंट जेक’ की चर्चा जोरो पर है, जोकि ‘क्रोमा ईलेक्ट्रॉनिक’ दुकान के ऊपर स्थित है। यहां ‘शराब’ की ‘मस्ती’ पर मनोरंजन की आड़ जुआ भी खेला जाता है…एक पड़ताल में जो तथ्य सामने आये है, वही सबसे बड़े चर्चा का विषय है कि यहां शेयर मार्केट की तरह हर घंटे में ‘शराब एँ जाम’ का दाम चढ़ता और उतरता रहता है। यह भी कोई नई बात नहीं है क्योंकि लेडिजबारों के व्यापार पर कब्जा जमाने का यही मदमस्त तरीका है। दिन दहाड़े सजने वाली इस महफिल पर पुलिसिया नजर तो है लेकिन उक्त ‘नजर’ को स्वार्थी ‘पब-क्लब’ संचालकों द्वारा रिश्वतनामा नोट से शायद ‘नजर’ लगा दी जाती है। नाबालिकों, किशोर लड़कों, लड़कियो का अंदर जमावड़ा लगा रहता है, जहां सिगरेट के धुओं में छलकता जाम और यौवन का इश्क़ सभ्य समाज की संस्कृति को करारा घात कर रहा है।  मजे की बात यह है कि उक्त पब में नाबालिक बच्चों से  मोहरी में काम कराया जाता है

*मौन क्यों है ‘बांगुर नगर’ पुलिस.?*

   मुंबई पुलिस मुख्यालय में शिकायती पत्रों ने डेरा जमाना शुरू कर दिया है, जिसमें स्पष्ट तौर पर मलाड उपनगर के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन की खाकी वर्दी वालों सहित वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक की मौन भूमिका पर सवाल उठाया गया है। ऐसे में स्पेशल टीम द्वारा छापेमारी कार्रवाई का संकेत उच्च अधिकारियों ने दिया है।

*उठते सवाल*- पुलिस एवम् मनपा मुख्यालय पहुंच रहे विभिन्न शिकायती पत्रों के बाद भी स्थानीय बांगुर नगर पुलिस स्टेशन का मौन रहना भी कई सवाल खड़े करता है, जिसका खामियाजा आज नहीं तो कल भुगतना ही पड़ेगा….

*’पब-क्लब’ के नाम पर चल रहे ऐसे अड्डों का विभिन्न लाईसेंस चेक करने की जिम्मेदारी किसकी..?*

*फायरब्रिगेड की नियमावली के मुताबिक अपातकालिन मार्ग है.?*

*बाल मजदूर अधिनियम की उड़ रही है धज्जियां..?*

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com