सुरक्षा को लेकर खड़े हुए सवाल
मुंबई (सं. भा.) किसी भी राज्य के मुख्यमंत्री की सुरक्षा पुलिस के लिए सर्वोपरि होती है। मुख्यमंत्री के दौरे में कोई भी चुक न हो इसके लिए विशेष व्यवस्था की जाती है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के दौरे के दौरान उनके काफिले में अज्ञात कार घुसने से पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गये है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के काफिले में एक कार घुसने से एक्सीडेंट होते होते बचा है। हादसा उस समय हुआ जब मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का काफिला राजभवन से वर्षा बंगले की ओर जा रहा था। तभी एक कार ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा घेरा को तोड़ दिया और अपनी कार को मुख्यमंत्री के काफिले में घुसा दिया, बता दें कि चालक कोई महिला थी। काफिले के चालक ने वाहन को मौके पर ही रोक दिया, जिससे बड़ा हादसा होते होते टल गया। ठाकरे राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को जन्मदिन की बधाई देने राजभवन गए थे और वहां से लौटते समय यह चौंकाने वाला वाकया हुआ। पुलिस उपायुक्त नीलोत्पल ने बताया कि किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। महिला चालक की इन्वेस्टिगेशन की जा रही है।


