14 पर दर्ज हुआ मुकदमा
वसई (सं. भा.) अनुमति के बिना अवैध रुप से बैनर लगाने वाले 14 लोगों के खिलाफ वसई विरार शहर मनपा के प्रभाग समिति ‘एफ’ के प्रभारी सहायक आयुक्त की शिकायत पर पेल्हार पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इस बात की जानकारी प्रभारी सहायक आयुक्त शशिकांत पाटिल ने दी है। साथ ही बताया कि 14 दिसंबर को पेल्हार पुलिस स्टेशन में उन्होंने लिखित शिकायत देकर बताया था कि पेल्हार नाका अम्ब्रेला होटल के समीप, काठियावाड़ी होटल के पास सोपारा फाटा व नालासोपारा पूर्व क्षेत्र में वसई विरार मनपा से बगैर कोई अनुमति अवैध रूप से विज्ञापन के रूप में शुभकामनाएं एवं बधाई के बैनर लगाकर महाराष्ट्र संपत्ति विद्रूपणास प्रतिबंध अधिनियम, 1995 की धारा 3 का उल्लंघन किया, जिसके आधार पर पुलिस ने 14 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।



