spot_img
Homeउत्तर प्रदेशवरासत के नाम पर लेखपाल ने मांगे रिश्वत, ऑडियो वायरल, तहसीलदार करेंगे...

वरासत के नाम पर लेखपाल ने मांगे रिश्वत, ऑडियो वायरल, तहसीलदार करेंगे जांच

फतेहपुर (सं. भा.) । शासन व प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भी बेलगाम हुए रिश्वतखोर लेखपालों की कार्यशैली में कोई बदलाव नहीं आ रहा है। जो कि अपनी घूसखोर नीतियों के चलते केंद्र व प्रदेश सरकार को बदनाम करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। जो कि बगैर सुविधा शुल्क के एक दस्तखत भी करने को तैयार नहीं होते। आवाम की माने तो इसकी मुख्य वजह इन बेलगाम रिश्वत खोर लेखपालों की शिकायत मिलने पर जिम्मेदार तहसील के अधिकारियों द्वारा इनके खिलाफ कार्यवाही करने की बजाय मामले को केवल जाँच की आंच में दबा देना है।

ऐसा ही एक मामला विजयीपुर विकास खण्ड के मड़ौली गाँव मे तैनात लेखपाल अतीक अहमद का प्रकाश में आया है। जो कि गाँव निवासी एक ब्यक्ति से वरासत में नाम दर्ज करने के एवज में बीस हजार रुपये सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है। जिसका ऑडियो भी सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

ऑडियो में लेखपाल बीस हजार पाने के बाद भी अतिरिक्त रुपये की मांग करता सुनाई दे रहा है। पीड़ित ने आरोपित लेखपाल के खिलाफ एसडीएम आशीष सिंह को लिखित शिकायती पत्र मय ऑडियो रिकार्डिंग देते हुए आरोपित लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। एसडीएम आशीष यादव ने वायरल ऑडियो व शिकायती पत्र में त्वरित कार्यवाही करते हुए मामले की जांच तहसीलदार शशिभूषण मिश्रा को सौंपी है। मामले के बावत एसडीएम आशीष सिंह ने कहा कि मामले की जांच करवाकर आरोपित लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com