spot_img
Homeमुंबई10 दिसंबर को होगा वसई-विरार मैराथन

10 दिसंबर को होगा वसई-विरार मैराथन

  • रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू

विरारः (सं.भा.) 11वीं वसई-विरार महानगरपालिका मैराथन का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। आगमी 10 दिसंबर को बहुचर्चित और बहुप्रतीक्षित मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस मैराथन में भाग लेने के लिए न केवल अन्य राज्यों से, बल्कि विदेश से भी एथलीट आते हैं। वसई-विरार मनपा आयुक्त अनिल पवार ने बताया कि इस पार पुरस्कार राशि को बढ़ा दिया गया है और यह राशि देश के किसी भी राष्ट्रीय स्तर के मैराथन से ज्यादा है। सभी पुरस्कारों को मिलाकर मनपा 54 लाख रुपये से अधिक का खर्च करने जा रही है। आयुक्त ने बताया कि इस बार का मैराथन ऐतिहासिक होगा और प्रतिभागियों के लिए हर प्रकार के इंतज़ाम किए जाएंगे। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रहने और खाने का भी इंतजाम किया जाएगा। यहां करें रजिस्ट्रेशनः मैराथन में हिस्सा लेने के लिए www.vvmm.in पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com