spot_img
Homeमुंबईआम आदमियों के साथ आई वसई-विरार मनपा

आम आदमियों के साथ आई वसई-विरार मनपा

  • विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों का किया भला

विरार (सं. भा.)  केंद्र और राज्य सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं को आम लोगों तक पहुचाने का काम स्थानीय प्रशासन का होता है जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ मिलता है भले ही यह योजना सरकार की हो लेकिन इसका श्रेय तो स्थानीय प्रशासन को ही जाता है इसी कड़ी में वसई-विरार शहर मनपा के महिला व बाल कल्याण विभाग द्वारा चलाई जा रही विविध योजना के माध्यम से मनपा ने वर्ष 2022-23 में क्षेत्र के कुल 37,779 लाभार्थियों को योजना का लाभ मिला, जिससे उनके चेहरे खिल उठे. इस योजना अंतर्गत, मनपा ने कुल लाभार्थियों के लिए कुल 13 करोड़ 83 लाख 46 हजार 620 रुपये की निधि खर्च की है, जबकि इसके पूर्व वित्तीय वर्ष 2021-22 में मनपा के इस विभाग के माध्यम से कुल 34,275 लाभार्थियों को मनपा द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिला था, जिसके लिए मनपा ने 7 करोड़ 96 लाख 77 हजार 5 रुपये की निधि खर्च किया था। मनपा द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार मनपा के महिला व बाल कल्याण विभाग ने वर्ष 2021-22 की तुलना में 2022 23 के वित्तीय वर्ष में 5 करोड़ 86 लाख से ज्यादा की सहायता निधि क्षेत्र के नागरिकों को उपलब्ध कराई है। इस बात की जानकारी मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार ने दी है।

सरकारी योजनाओं का सही तरह से क्रियान्यवयन

मनपा ने कक्षा 1 से 4 तक के बच्चों के लिए शैक्षणिक अर्थसहायता व अन्य मद में कुल 845 लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया है, जिसके लिए मनपा ने कुल 80.92 लाख की निधि खर्च की है। एकल वरिष्ठ महिलाओं की आजीविका के लिए चलाई जा रही योजना के तहत 1383 लाभार्थियों को लाभान्वित कराया है। युवकों के लिए विविध योजनाओं के साथ ही डायलिसिस उपचार के लिए मनपा ने 230 लाभार्थियों के लिए मनपा ने कुल 40 लाख 35 हजार 410 रुपये खर्च किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com