spot_img
Homeमुंबईकंपनी के दो गुटों में हिंसक मारपीट

कंपनी के दो गुटों में हिंसक मारपीट

शांति बहाल करने गए १९ पुलिसकर्मी घायल

पालघर (सं. भा.) । जिले के तारापुर औद्योगिक क्षेत्र (MIDC) में स्थित एक फैक्ट्री में हुए भीड़ के हमले में १९ पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। साथ ही भीड़ द्वारा १२ वाहनों को क्षतिग्रस्त करने की जानकारी मिली है। सुचना मिलने पर शांति बहाल करने पहुची पुलिस टीम पर भी भीड़ ने हमला कर दिया जिसमे १९ पुलिसकर्मी घायल हो गए है जिनका विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए करीब २७ उपद्रवियों को अब तक गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को एक श्रमिक संघ के करीब १०० से अधिक सदस्य अचानक फैक्ट्री परिसर में जबरन घुस गए। उन्होंने अंदर आते ही वहां पर मौजूद कर्मियों से मार-पीट शुरू कर दी और

परिसर में भी तोड़फोड़ की। इन उग्र सदस्यों ने वहां पर हालात को काबू करने आई पुलिस को भी नहीं बख्शा और उनके वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। श्रमिक संघ के सदस्यों को काबू करने के चक्कर में करीब १९ पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में अब तक करीब २७ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि कंपनी में लेबर यूनियन से जुड़ा एक मुद्दा काफी समय से चल रहा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com