spot_img
Homeमुंबईकांदिवली में वृन्दावन के होली जैसा रंग जमा, बजे ढ़ोल-तासे और लगे...

कांदिवली में वृन्दावन के होली जैसा रंग जमा, बजे ढ़ोल-तासे और लगे ठुमके

मुंबई (सं. भा.)  | भगवान कृष्ण के पावन जन्मस्थान मथुरा-वुन्दावन की होली की बात ही निराली है | होली के अवसर पर पारम्परिक लोकगीत और नृत्य देखते बनता है | कांदिवली पश्चिम, ईरानीवाडी के विजयपार्क में ब्रज भूमि की पधारी आदर्श रासलीला मंडल के कलकारों ने जलवा बिखेर दिया | कलाकरों ने होली के गीतों के साथ नाचें | खूब ढ़ोल, चंग, डफली और हारमोनियम बजे | मौजूद लोगों ने भी ताल से ताल मिलाने का प्रयास किया | राधा-कृष्ण बनें कलाकारों ने सबका मन मोह लिया | बासुरी की राग बिखेर सबको विह्वल बना दिया | एक से बढकर एक नृत्य प्रस्तुत किए | ब्रज होली के गानों की बोल का आनंद निराला रहा | मंडली के संचालक पंडित रामशरन शर्मा ने बताया कि फागुन मास शुरू होते ही उनकी मण्डली मुंबई में होली के पूर्व नियोजित कार्यक्रमों के लिए आ जाती है | हर बार कई जगहों से नए कार्यक्रम का अफार आ जाता है जिसके चलते हर साल कार्यक्रम की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है | उपस्थित लोगों ने खूब फूल की रंग-बिरंग पंखुड़ियों को उड़ाकर होली खेले | उक्त कार्यक्रम का आयोजन कांदिवली के योगाग्रुप के सहयोग से हुआ |

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com