मुंबई, (सं.भा.): शहर में लगातार बिगड़ती जलापूर्ति ने नागरिकों की चिंता बढ़ा दी है। कई इलाकों में कम दबाव से पानी आने और सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कामकाज में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच बीएमसी ने घोषणा की है कि
कांदिवली ईस्ट के कई हिस्सों में 4 दिसंबर, गुरुवार को पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। बीएमसी ने बताया कि आर-साउथ वार्ड में मुख्य पाइपलाइन से जुड़े अहम काम किए जाने की वजह, से गुरुवार दोपहर से शुक्रवार सुबह तक पानी उपलब्ध नहीं होगा। प्रशासन ने नागरिकों से पहले से पानी भरकर रखने और उसका सावधानी से उपयोग करने की अपील की है।
4 दिसंबर को कांदिवली ईस्ट में बंद रहेगी पानी की सप्लाई, बीएमसी ने किया ऐलान
RELATED ARTICLES


