spot_img
Homeमुंबईत्योहार के दौरान पश्चिम रेलवे चलायेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

त्योहार के दौरान पश्चिम रेलवे चलायेगी 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

मुंबई (सं. भा.) त्योहारों में भीड़ कम करने के लिए पश्चिम रेलवे 5 जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के 40 फेरे चलाएगी। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार इन फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के परिचालन के साथ 3720 अतिरिक्त कोच जोड़े गए हैं, जिससे विशेषकर इस त्योहारी सीजन के दौरान लगभग 60000 यात्रियों को लाभ मिलेगा। ट्रेन संख्या 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम प्रत्येक बुधवार को 11.00 बजे मुंबई सेंट्रल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन 14.30 बजे काठगोदाम पहुंचेगी। यह ट्रेन 08 नवंबर, 2023 से 29 नवंबर, 2023 तक चलेगी। ट्रेन संख्या 09097 बांद्रा टर्मिनस- जम्मू तवी एसी सुपरफास्ट प्रत्येक रविवार को 21.50 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी और मंगलवार को 08.35 बजे जम्मू तवी पहुंचेगी। यह ट्रेन 12 नवंबर 2023 से 26 नवंबर 2023 तक चलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com