spot_img
Homeउत्तर प्रदेशराहुल गांधी पर यह क्या बोल गए सांसद साक्षी महाराज ।

राहुल गांधी पर यह क्या बोल गए सांसद साक्षी महाराज ।

उत्तर प्रदेश (सं. भा.) बीजेपी सांसद डॉ. साक्षी महाराज आज संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर रहे। सांसद ने कैम्प कार्यालय में जनता दरबार लगाया जनता की शिकायतों को संबंधित अफसरों को फोन कर तत्काल निस्तारण के आदेश दिए हैं ।

वहीं सांसद साक्षी महाराज ने मीडिया से बातचीत में सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला है । सांसद ने विवादित बयान देते हुए कहा कि राहुल गांधी का स्थान पागलखाने में होना चाहिए । पूरा विपक्ष बौखलाया हुआ है लोकसभा को नहीं चलने दिया । यह विपक्ष ना किसान का हितैसी है न देश का हितैसी है । विपक्ष मणिपुर पर घृणित राजनीति कर रहा है । सांसद ने कहा कि देश की हत्या उस दिन हुई थी जिस दिन देश के तीन टुकड़े कांग्रेस ने कराए थे । यह देश उसे दिन रो रहा था जब 1984 में सिखों का कतले आम किया गया था ।यह देश तब रो रहा था जब हरमंदर साहब पर हमला किया गया था । यह देश बर्बाद कर दिया कांग्रेस ने । कांग्रेस ने तुष्टीकरण के आधार पर भ्रष्टाचार के आधार पर परिवार वाद के आधार पर देश को बर्बाद किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com