उत्तर प्रदेश (सं. भा.) हरदोई जिले के अतरौली थाना इलाके में एक महिला रसोईया की गला दबाकर हत्या कर दी गयी।उसका शव मक्के के खेत में पड़ा मिला।उसके गले पर फंदा पड़ा हुआ था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने सीओ सण्डीला के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं महिला शनिवार से लापता थी।
अतरौली थाना क्षेत्र के बहुती कलाॅ गांव निवासी महदेई 50 वर्ष पत्नी महावीर दलेलपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय मे रसोईया थी।जो रोज की तरह शनिवार को भी प्राथमिक विद्यालय को खाना बनाने गई थी।विद्यालय के अध्यापको के अनुसार छुट्टी होने के बाद वह घर को चली गयी थी लेकिन परिजनो का कहना है।शाम होने के बाद भी जब घर नही पहुंची तो परिवारजनों ने आसपास खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नही लगा।

रविवार की सुबह स्कूल जाने वाले दलेलपुर-बहुती के रास्ते पर एक मक्के के खेत मे 100 मीटर अन्दर महिला का शव पड़ा मिला जिसके गले में फंदा लगा हुआ था।घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे।घटना से परिजनों का रो रोकर बुराहाल है।सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर छानबीन मे लग गयी।एसपी राजेश द्विवेदी और एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश पुलिस को दिए है।मामले को लेकर एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि गला दबाकर हत्या की गई है।पूरे मामले में जांच पड़ताल की जा रही है तहरीर मिलते ही अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


