फतेहपुर (चमन इरफान) फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र के हकीमपुर खतबा मोड़ तिराहा में पुलिस, संदिग्ध अपराधी के होने की सुचना पर संयुक्त चेकिंग अभियान चला रही थी। तभी खतबा मोड़ पर एक संदिग्ध व्यक्ति को देखते ही पुलिस ने उसे रोका लेकिन वह भागने लगा और भागते हुए पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग शुरु कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिससे मुठभेड़ में पुलिस की गोली हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी। घायल हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने ईलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने बताया कि घायल अपराधी की पहचान आफताब पुत्र हबीब उल्लाह के रूप में की गई हैं जिसके ऊपर विभिन्न थानों व शहरो में कुल 24 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर के पास से एक तमंचा, कारतूस और चोरी का कुछ समान बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम को 25 हज़ार रुपए ईनाम की घोषणा की।
यूपी पुलिस ने यह क्या कर डाला हिस्ट्रीशीटर को लंगड़ा बना डाला
RELATED ARTICLES


