भायंदर (सं. भा.) मुंबई से सटे भायंदर पूर्व के नवघर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत हो रही बाइक चोरी की घटना से रहिवासियों के साथ साथ पुलिस की भी परेशानी बढ़ा दी थी। चोरी के इन मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। नवघर पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में हाल ही में रिक्शा और बाइक चोरी के कई मामले दर्ज किए गए थे। इन मामलों को सुलझाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी की जांच की और आरोपियों को पकड़ लिया।
पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी की जांच में पता चला कि आरोपी बाइक के हैंडल तोड़कर वाहन चोरी करते थे। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके खिलाफ पहले से ही 10 अपराध दर्ज हैं।
यह कार्रवाई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों के तहत की गई है। पुलिस ने कहा है कि वाहन चोरी के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी और आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।


