spot_img
Homeमुंबईपट गए पटले, अवैध निर्माण शुरु, पिछले महीने ही दिया...

पट गए पटले, अवैध निर्माण शुरु, पिछले महीने ही दिया था तोड़, पैसे के वजन से दबा कोरोना प्रोटोकाल

मुंबई (सं. भा.) : कोरोना महामारी का प्रकोप लगातार जारी है। मुंबई शहर में तो इसे काबू में करने के लिए राज्य सरकार ने अघोषित लॉक डाउन लगा दिया है। राज्य सरकार एक तरफ कोरोना महामारी को लेकर जहां संवेदनशील नजर आ रही है। दूसरी ओर कांदिवली पश्चिम स्थित मनपा का आर/दक्षिण वार्ड कार्यालय कोरोना महामारी के प्रोटोकोल को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील नजर आ रहा है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण यह है कि जिस गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में किए गए अवैध निर्माण को आर/ दक्षिण वार्ड कार्यालय ने इसी वर्ष के अप्रैल महीने में तोड़ दिया था। वहीं अब इस क्षेत्र के एक पार्टी बदलू नगरसेवक के करीबी द्वारा आर/दक्षिण वार्ड कार्यालय के बिल्डिंग एवं फैक्ट्री विभाग के कनिष्ट अभियंता पटले को पटा कर गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में दोबारा अवैध निर्माण को अंजाम दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में भीषण आग लगी थी। उसके बाद  मनपा आर दक्षिण/विभाग की अनुमति लिए बिना ही वहां पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। तब अप्रैल महीने में अभियंता पटले ने उसे जमिदोज कर दिया था। अब फिर वहां एक नगरसेवक के बहुत करीबी द्वारा पटले को इस अवैध निर्माण को बचाने के बदले इतना ज्यादा अर्थिक बल का प्रयोग कर दिया है कि मनपा अभियंता पटले घृतराष्ट्र की भूमिका में आ गए हैं। उन्हें अब गणेश नगर स्थित पुजा बिल्डिंग के ट्रू इंडस्ट्रियल में होने वाला अवैध निर्माण आंखों पर बांधे गए आर्थिक पट्टी के कारण दिखाई नही दे रहा है। यही कारण है कि वहां हो रहे अवैध निर्माण को लेकर लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि पटले तो पट गए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com