spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन

उ.प्र. (सं. भा.) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार को दिल्ली के एम्स में अपनी अंतिम सांस ली। उन्हें लिवर और किडनी की समस्या थी और बीते 13 अप्रैल से वह एम्स में भर्ती थे। यहां पर गेस्ट्रो विभाग के डॉक्टर विनीत आहूजा की टीम उनका इलाज कर रहे थे। वहीं, जैसे ही सीएम योगी को दुःखद समाचार मिला, उन्होंने टीम 11 की साथ चल रही मीटिंग को स्थगित कर दी और चुपचाप अपने कमरे में चले गए। एम्स के एक डॉक्टर ने बताया कि आंनद सिंह बिष्ट को मुख्य रूप से पेट की तकलीफ के चलते भर्ती किया गया था। इसके अलावा डिहाइड्रेशन, लो-बीपी और पैरों में गैंगरीन की समस्या थी। अस्पताल में भर्ती करने के बाद उनकी स्वास्थ्य संबंधी जांच हुई थी। उसी रिपोर्ट के आधार उनका उपचार किया जा रहा था।

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी सीएम योगी के पिता के निधन में दुःख जताया। उन्होंने ट्विट किया- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता के देहावसान पर भावभीनी श्रद्धांजलि!

काफी समय से खराब थी तबीयत

योगी के पिता आनंद सिंह की तबीयत पहले से खराब चल रही थी। कुछ समय पहले भी उन्‍हें देहरादून के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। उस वक्‍त उन्‍हें डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। उन्‍हें पहले से बीपीसी समेत एक गैंग्रीन जैसी गंभीर बीमारी थी।

यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे सीएम योगी के पिता

सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता उत्तराखंड में यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते थे। वे फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। उसके बाद से वे अपने गांव में रह रहे थे।योगी आदित्यनाथ बचपन में ही अपना परिवार छोड़कर गोरखपुर महंत अवेद्यनाथ के पास चले आए थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com