spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयोगी सरकार उमेश पाल के हत्यारों को बख्शेगी नही: सिद्धार्थनाथ सिंह

योगी सरकार उमेश पाल के हत्यारों को बख्शेगी नही: सिद्धार्थनाथ सिंह

प्रयागराज (अनुराग मिश्रा) बीएसपी विधायक राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के बाद योगी सरकार की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह आज परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे हैं। उन्होंने मृतक उमेश पाल की पत्नी जया पाल और मां शांति देवी से बातचीत की है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरी सरकार उनके साथ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनकी बातचीत हुई है। पूरी घटना को लेकर उन्होंने साफ किया है कि आप परिजनों को आश्वस्त करिए कि आरोपियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। जिन लोगों ने भी इस घिनौनी वारदात को अंजाम दी है। उनको उनके अंजाम तक हर हालत में पहुंचाया जाएगा। सरकार पूरी तरीके से मृतक परिवार के साथ है। वहीं विपक्ष के आरोपों को लेकर बीजेपी नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि सपा और बसपा के समय में माफियाओं को पाला पोसा गया है। माफिया राज योगी सरकार खत्म कर रही है। योगी सरकार में अगर कोई सांप फन उठाने की कोशिश करेगा तो उसके फन को कुचल दिया जाएगा।

प्रयागराज के शहर पश्चिमी से विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि जो लोग भी इस दुस्साहसिक वारदात में शामिल है, उनको बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि यह आश्वस्त करने के लिए आज हम मृतक उमेश पाल के परिजनों से मिलने के लिए आए हैं। प्रयागराज में हुई दुस्साहसिक को लेकर उन्होंने कहा कि जब चिराग बुझने वाला होता है तो वह ज्यादा फड़फड़ाता है। इंतजार करिए पुलिस टीम अपना काम कर रही है, दोषियों को किसी हालत में सरकार बख्सेगी नहीं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com