spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपावरट्रेक कंपनी के सम्मान से किसान हुए खुश

पावरट्रेक कंपनी के सम्मान से किसान हुए खुश

  • 5 सौ किसानों को किया गया सम्मानित

फतेहपुर (ओमप्रकाश मिश्रा) फतेहपुर स्थित श्रीराम ट्रैक्टर बिंदकी के द्वारा शुक्ला होटल में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर पावरट्रेक कंपनी से जुड़े 5 सौ किसानों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर जोनल हेड लोकेंद्र सिंह को श्रीराम ट्रैक्टर के मालिक अमित कुमार शुक्ला, लक्ष्मीनारायण शुक्ला (उर्फ मोनू शुक्ला) द्वारा फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। शुक्ला होटल में आयोजित मेगा पावरटेक सर्विस कैंप में पहुंचे करीब पांच सौ से अधिक किसानों को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित जोनल हेड सर्विस लोकेंद्र सिंह ने किसानों को संबोधित किया। साथ ही पावरट्रेक कंपनी के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी। आने वाली फसल की कतराई एवं उससे जुड़ी तकनीकी संबंधों की जानकारी दी। श्रीराम ट्रैक्टर के मालिक अमित कुमार शुक्ला, लक्ष्मी नारायण शुक्ला (उर्फ मोनू शुक्ला) द्वारा एक बड़े मेगा शो में आए किसानों को सम्मानित करने के बाद एक रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस आयोजन ने किसानों को मंत्र मुग्ध कर दिया। मेगा शो में राहुल शुक्ला एरिया सर्विस मैनेजर, दर्शन निगम एरिया सेल्स मैनेजर, सुधीर शर्मा, मुन्ना यादव, पप्पू भदौरिय ,पंकज मिश्रा ,अजय तिवारी आदि लोग मौजूद रहे। वही इस कार्यक्रम में श्रीराम ट्रैक्टर एजेंसी के सभी कर्मचारियों मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com