spot_img
Homeउत्तर प्रदेशयुवा ला सकते है समाज मे परिवर्तन : जिलाधिकारी, युवा विकास समिति...

युवा ला सकते है समाज मे परिवर्तन : जिलाधिकारी, युवा विकास समिति ने मनाया पाचवा वार्षिकोत्सव

फतेहपुर (सं. भा.)। समाज मे युवाओं की सकारात्मक भुमिका के बल पर ही परिवर्तन लाया जा सकता है। युवा समाज के नैतिक मुल्यों के प्रतिक हैं। उक्त बातें उपजिलाधिकारी प्रमोद झा ने युवा विकास समिति के पांचवा वार्षिकोत्सव के अवसर पर कहीं समिति ने अपना पांचवा वार्षिकोत्सव शहर के गडरिया पुर्वा, काशिराम कॉलोनी परिसर मे आयोजित किया। उपजिलाधिकारी प्रमोद झा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम मे कोरोना काल के दौरान सराहनीय योगदान देने वाले ३५ समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। साथ ही काशीराम कॉलोनी मे रहने वाले २०० गरीब व जरुरतमंद लोगो को कंबल वितरित किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने समिति द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यो पर प्रकाश डाला उन्होंने बताया कि गरीब एवं जरुरतमंदों के लिए दूसरों से कपड़े लेकर उन्हें बांटने के लिए नेकी की दिवार, सड़कों के गड्ढे भरने, रासन, बीजली, पानी, सड़क आदि जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवा विकास समिति हमेशा संघर्षरत रहती है। समय-समय पर समाज मे गरीब तबको के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए मदद भी करती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय दत्त द्विवेदी ने तो संचालन आलोक गौड ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी, जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष शिवम सिंह, महिला इकाई जिलाध्यक्ष लवली सिंह, अनुराग मिश्रा, राजन तिवारी, शिवशंकर सिंह, जनार्दन सिंह, अमित सिंह गौर, विकास श्रीवास्तव, सुशील त्रिवेदी, आचार्य रामनारायण, बच्चा शुक्ला, मुकेश कुमार, विजय त्रिपाठी, रुपम मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com