मुंबई (सवाददाता)। रिलाएंस इंडस्ट्री के मालिक और देश के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी के ड्राइवर का मासिक वेतन सुनकर आप चौंक जाएंगे। अंबानी के ड्राइवर को उतनी सेलरी मिलती है, जितनी देश में किसी बड़े संस्थान में काम करने वाले आईआईटियन को मिलती है।
एक बेवसाइट की रिपोर्ट के अनुसार अंबानी के पास लक्जरी गाड़ियों की सीरिज है, लेकिन उसके चलाने वाले ड्राइवर भी कम नहीं हैं। उनका वेतन प्रति माह लाखों में मिलता है। अंबानी के ड्राइवर की मासिक सेलरी करीब २ लाख रुपए के आसपास है, ड्राइवरों की नियुक्ति की जिम्मेदारी एक दूसरी कंपनी को दी गयी है। कठिन लिखित और मौखिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ड्राइवरों को क़ड़ी टे्रनिंग दी जाती है। ड्राइवर को तकनीकी जानकारी के अलावा अंबानी परिवार से कैसे व्यवहार करना है, ड्यूटी कैसे करनी है, आदि की ट्रेनिंग देने के बाद ड्राइवर को अंबानी के पास भेजा जाता है। सालाना करीब २५ लाख रुपए के पैकेज के साथ मुकेश अंबानी के ड्राइवर के रुप में नियुक्ति की जाती है।


