भिवंडी (सं. भा.)। कोनगांव क्षेत्र में नराधम पिता एवं भाई द्वारा अपनी ही मूक-बधिर लड़की से दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। शिकायत के बाद पुलिस ने नराधम भाई को हिरासत में लिया है, वहां पिता फरार हो गया है। कोर्ट ने भाई को ५ दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है।
कोनगांव क्षेत्र स्थित नाकोड़ा मूक-बधिर विद्यालय में पढ़नेवाली १५ वर्षीय नाबालिग को अचानक उल्टी होते देखकर शिक्षिका ने डॉक्टरों से जांच कराई, तब रिश्ते को शर्मसार करनेवाली बात सामने आई। डॉक्टर ने जांच के बाद बताया कि मुकबधिर छात्रा पिछले ४ माह से गर्भवती है। शिक्षिका के बार-बार पूछने पर पीड़ित छात्रा ने अपनी आपबीती को कॉपी में लिखकर बताया और रोने लगी। लड़की ने बताया कि उसके साथ पिता रमेश खरात (४५) एवं भाई विकास खरात (१९) जान से मारने की धमकी देकर ६ माह तक व्यभिचार किया। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर नराधम भाई को गिरपÌतार कर लिया, लेकिन प्रमुख आरोपी पिता घर से फरार हो गया। दुष्कर्म मामले की जांच एपीआई दादोसा एड़के कर रहे हैं।


