spot_img
Homeअन्यकविता-ग़ज़लआखिरी आखिरी

आखिरी आखिरी

आखिरी वक़्त है सांस आखिरी आखिरी,
जिंदगी की है सांस आखिरी आखिरी।
रंज दिल पे की है सिर्फ तेरे लिए,
लव पे है तेरा नाम आखिरी आखिरी।
संगदिल कष्ट तुमको मैं दूँगी नहीं,
कर रही अलविदा आखिरी आखिरी।
तौबा करती हूं कल से पिऊंगी नही,
तेरी मर्जी नही तो दिखूंगी नही।
तू ना कर अब फ़िकर ऐ मेरे मेहरबां।
दे रही हूँ ये खत आखिरी आखिरी।
मुझकों बातों ही बातों में बहला दिया।
मैं ही लिखती नहीं ये भी कहला दिया।
वादा करती हूँ खत तेरे मिलते नहीं।
ये बहाना भी अच्छा रहा आखिरी।
हर कदम पर तेरी जीत ही जीत हो,
जीते जी ये सनम मेरे नजदीक हो।
गम का साया भी छू ना सके ओ सनम।
ये दुआ कर रही आखिरी आखिरी।
पत्र से ही मेरा यार था मेहरबां।
पत्र से पत्र ही है मेरा इम्तिहाँ।
पत्र लिखते हुए ही निकल जाए दम।
कर रही ये दुवा आखिरी आखिरी।
गुड़िया का प्रेम बस ये समर्पण नहीं,
प्यार ही प्यार है आखिरी आखिरी।।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com