प्यार क्या है? मोहब्बत क्या है? शायद दो दिलों में चाहत के फूल खिलने की प्रक्रिया। एक दूसरे के प्रति समर्पण की भावना। एक दूसरे को अपनी आत्मा में महसूसने का एक विचार। एक दूसरे के सान्निंध्य में सुख और खुशी का अनुभव्। दोनों के चेहरों पर चमक्। अधरों पर अपनापन के फूल खिलने का उपक्रम्। मन में, प्राण में एक दूसरे को समा लेने की सोच्। उन्हीं के हुस्न की रौनक है सब अनवर आलम में, हसीं उन सा जमाने में कोई पाया नहीं जाता। मोहब्बत नगमा ये दिल है इसे गायानहीं जाता, जुबां पे नाम भी इसका कभी लाया नहीं जाता। मेरे लिए प्यार की समूची परिभाषा हो तुम्। प्यार की मुकम्मल तस्वीर हो तुम्। सिर्फ तुम्।अनंत, अगाध, अटूट, अबाधित, असीमित, अपरिमित प्यार की प्रतीक्। मेरी ताकत हो आप, मेरी मोहब्बत हो आप, आप मेरी दुनिया हो, मेरी चाहत की बगिया। मेरे दिल की धड़कन। मेरे प्राणों की स्पंदन। मेरे मन की रानी। मेरी जान मेरी दीवानी। मेरी मलिका, मेरी शहजादी। मेरी राजकुमारी। मेरा सपना मेरी सच्चाई। तुम्हारे इश्क का मैं शैदाई। मेरी सांस, मेरी आस। मेरी जान, मेरी संवेदना। हीरे मोती न वो कनक में है, बात जो तुम्हारे प्यार की महक में है। चाय पिया कि नहीं? आज क्या नाश्ता किया है? अब तुम्हारी दवा का समय हो गया है। जाओ, जल्दी से खाना खा लो, फिर बात करेंगे। क्या क्या खाया? मेरे लिए सिर्फ इतना करो कि समय से दवा खाओ और खाना पीना बराबर रखो। मुझे तुम्हारे सिवा कुछ नहीं चाहिए। आप मेरी जिंदगी हो। मेरी दुनिया सिर्फ आपसे है साहब्। तुम्हारी इन बातों और सवालों ने मुझे हमेशा जज्बाती किया है। तुम मेरे साथ रहो या दूर अपने मन प्राण से मेरी एक एक सुख सुविधा का ध्यान रखती हो। अपनी सारी तकलीफ और वेदना मुझे खुश रखने के लिए भुला देती हो। मेरे शर्ट पर लगा एक छोटा सा कतरा भी तुम्हे दिख जाता है। मुझे प्यास लगती है, उसे तुम बिना कहे समझ जाती हो। पानी का ग्लास मेरे सामने हाजिर हो जाता है। मेरी चाय की तलब को तुम महसूसती हो।
मेरी आत्मा, मेरी चेतना। मेरी लाजो, मेरी साजो। मेरी तरुलता, मेरी प्रफुल्लता। तन समर्पित तुम्हें, मन समर्पित तुम्हें। जिंदगी के सभी क्षण समर्पित तुम्हें। तुम फूल बनकर खिलो, गंध बनकर उड़ो। आज प्राणों का मधुबन समर्पित तुम्हें।
लाजो, मुझे यह तो बताओ कि आखिर क्या रिश्ता था हमारा तुम्हारा? कुछ भी तो नहीं। मैं एक गायक्।अपनी दुनिया में खुश्। अपने घर-परिवार- दोस्तों के साथ खुश्। और तुम जब भी मेरे सामने आई एक अबूझ पहेली की तरह्।


