spot_img
Homeउत्तर प्रदेशगरजा बुलडोजर ढहाया गया अतिक्रमण

गरजा बुलडोजर ढहाया गया अतिक्रमण

सिकदरा (सं. भा.) : सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर कस्बे में मुगलरोड तक फैले अतिक्रमण के खिलाफ पुलिस ने रविवार को अभियान चलाया। भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर ने सड़क तक लगी दुकानें, व अस्थाई अतिक्रमण ध्वस्त करा दिए। इससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति रही। लेकिन भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते अतिक्रमण कारी विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके।

शाहजहांपुर कस्बे में मुगलरोड के किनारे तक दुकानें लगने तथा इसके बाद ठेलिया दुकानदारों के खडे होने से वाहनों के आवागमन में खासी दिक्कत हो रही थी। इतना ही नहीं यहां घंटो जाम के हालात बनने के साथ दुर्घटनाएं होना आम बात बन गई थी। इस बावत पुलिस द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा था। मामले में रविवार को एसओ सट्टी प्रभात कुमार ¨सह ने भारी पुलिस बल के साथ बुलडोजर लेकर अतिक्रमण के खिलाफ शाहजहांपुर में अभियान चलाया। इसमें बुलडोजर से जहां स्थाई अतिक्रमण हटा दिए गए। वहीं सब्जी फलों की दुकानें तथा सड़क पर खड़े ठेलिया दुकानदारों को भी पुलिस ने खदेड़ दिया। जबकि मुगलरोड किनारे जमा भवन निर्माण सामग्री को भी हटवाया गया। एसओ सट्टी ने बताया कि अतिक्रमण के चलते लगने वाले जाम व दुर्घटनाओं की वजह से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com