मुंबई (सं. भा.) : मनपा की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में शामिल गोरेगांव -मुलुंड लिंक रोड के लिए दो सलाहकार पहले ही नियुक्त किये गए थे, अब इस मार्ग के चौराहों के विकास ,फ्लाई ओवर ब्रिज,सब-वे एवं फुटपाथ के निर्माण के लिए तीसरा सलाहकार नियुक्त किया जा रहा है.तकनीकी सलाहकार के रूप में फ्लाई ओवर ब्रिज निर्माण क्षेत्र में विशेषज्ञ टीपीएफ इंजीनियरिंग प्रा.लि.नामक कंपनी की नियुक्ति की जा रही है.
गोरेगांव -मुलुंड लिंक रोड निर्माण के लिए मनपा ने दो साल पहले पेडिको कंपनी लि.को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया था.बाद में परियोजना का विस्तृत प्रारूप तैयार करने के लिए पेंटैकल कंसल्टेंट्स (इंडिया) प्रा.लि.की नियुक्ति की गयी थी.अब इस मार्ग के चौराहों के विकास ,फ्लाई ओवर ब्रिज,सब-वे एवं फुटपाथ के निर्माण के लिए टीपीएफ इंजीनियरिंग को तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया जा रहा है.
इस सलाहकार के माध्यम से ट्रैफिक का सर्वे, विश्लेषण एवं उस पर उपाय योजना का प्राथमिक रिपोर्ट तैयार किया जायेगा. गोरेगांव -मुलुंड लिंक रोड पर एक फोर लेन का टनल,चार चौराहों पर फ्लाई ओवर ब्रिज,सब -वे एवं फुट पाठ के निर्माण में लगभग 919 करोड़ रुपए खर्च किये जाने हैं. सलाहकार को 9 करोड़ 90 लाख 31 हजार रुपए का भुगतान किया जायेगा.


