मुंबई (संवाददाता)। आंगनवाडी मेला के लिए मध्य रेलवे ने ६ विशेष ट्रेने चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसटीएम) -मडगांव, लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), सावंतवा़डी रोड और पुणे-सावंतवा़डी रोड के बीच चलाई जाएंगी।
०१४३७ विशेष २६ जनवरी रात १२.४५ बजे एलटीटी से रवाना होगी और सुबह ११.३० बजे सावंतवा़डी रोड पहुंचेगी। ०१४३८ विशेष २६ जनवरी को दोपहर १.१० बजे सावंतवा़डी रोड रवाना होगी और रात १२.२० बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलूण, रत्नागिरि, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर पहुंचेगी।
०११५९ विशेष २८ जनवरी को सीएसटीएम से रात १२.२० बजे रवाना होगी और दोपहर १२.३० बजे मडगांव पहुंचेगी। ०११६० विशेष २८ जनवरी को मडगांव से शाम ४.४० बजे रवाना होगी और ०४.१० बजे एलटीटी पहुंचेगी। यह ट्रेन यात्रा के दौरान दोनों दिशाओं में दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, रत्नागिरि, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल, थिविम और करमाली स्टेसनों पर रुकेंगी। ०११६३ विशेष २५ जनवरी की पुणे से शाम ६.४५ बजे रवाना होगी और सुबह ४.०० बजे सावंतवा़डी रोड पहुंचेगी। ०११६४ विशेष २६ जनवरी को सावंतवा़डी रोड से सुबह ०५.०० बजे रवाना होगी और शाम ५.२० बजे पुणे पहुंचेगी यह ट्रेन यात्रा के दौरान लोनावाला, पनवेल, रोहा, खेड, चिपलुन, रत्नागिरि, नंदगांव रोड, कणकवली, सिंधुदुर्ग और कुडाल स्टेशनों पर ठहरेगी।


