यूँ हीं कट जायेगी जिंदगी का सफर,
एक पल को शुकूं तुम नहीं पाओगे।
इस तरह इस जहाँ से मिटोगे सुनो,
लौटकर तुम कभी ना नजर आओगे।।
लूटकर जो थे दौलत कमाये हुए,
अंत में कष्ट ढेरों है पाये यहाँ।
छोड़कर ये हवेली और ये महल,
बनके तुम भी परिंदा निकल जाओगे।।
गर्व से अपना सीना फुलाये हुए,
चल रहे हो अकड़ करके खोये कहाँ।
कितने मिट्टी में मिलकर हुये खाक हैं,
तेरी औकात क्या जो तू बच पाओगे।।
ये जो शोहरत मिली है यहाँ पे तुम्हें,
चंद दिन की खुशी देगी संसार में।
तेरे अपने पराये हो जायेंगे सब,
देखकर यार मेंरे तूँ घबराओगे।।
गीतकार: रसियाकुमार


