ये दिल है तुम्हारा दीवाना,
गर छोड़ के जो तुम जाओगे।
हर ओर मेरा जलवा होगा,
जिस तरफ नजर घुमाओगे।।
किस्मत से तुझे मैं पाया हूँ,
रब की ये मेहरबानी हीं तो है।
इस खेल को यूं चलने देना,
वर्ना बेसक पछताओगे।।
यह इश्क बडा़ हीं पागल है,
जिसको चाहा दिल दे बैठा।
मदमस्त भरे इन आँखों से
अब यार निकल ना पाओगे।।
रसिया हूँ सदा यूँ चाहूँगा,
यह प्यार कभी ना कम होगा।
संग रहकर मेरे जानेमन,
हर वक्त हीं लुत्फ उठाओगे।।
गीतकार: रसियाकुमार


