तुम्हारी याद में अक्सर सनम तड़पता हूँ।
करो यकीन मोहब्बत में अब सिसकता हूँ।।
हमारे दिल को इस तरह से तोड़ने वाले,
होके पागल की तरह रातदिन भटकता हूँ।।
कभी न भूल सकूँगा तुम्हारी चाहत को,
इश्क की आग में हर वक्त मैं सुलगता हूँ।।
झुलस गई है जिंदगी मेरी जां उल्फत में,
प्यार के नाम पर अब तो सदा हीं डरता हूँ।।
मुझे पता नहीं किस बात की सजा दी हो,
मौत आती नहीं करीब ना हीं मरता हूँ।।
गीतकार: रसियाकुमार


