spot_img
Homeमुंबईनालासोपारा विस्फोटक मामला घाटकोपर से हुई 5 वीं गिरफ्तारी

नालासोपारा विस्फोटक मामला घाटकोपर से हुई 5 वीं गिरफ्तारी

मुंबई (सं. भा.) : नालासोपारा में विस्फोटक मिलने के बाद आतंकवादी निरोधक दस्ते ने इस मामले में घाटकोपर के भटवाड़ी से अविनाश पवार नामक व्यक्ति को शुक्रवार की रात गिरफ्तार किया, जिसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे 31 अगस्त तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया.

३१ तक हिरासत

विस्फोटक मामले में यह पांचवीं गिरफ्तारी है.इसके पहले एटीएस वैभव राउत,शरद कलसकर ,सुधन्वा गोंधलेकर एवं श्रीकांत पांगारकर को गिरफ्तार कर चुकी है.इन आरोपियों को 28 अगस्त तक पुलिस हिरासत सुनाई गयी है.चारो आरोपियों से पूछताछ में अविनाश पवार का नाम सामने आया था.अब एटीएस पवार से पूछताछ कर रही है. घाटकोपर में रहने वाले लगभग 30 साल के युवक अविनाश पवार की पहचान कट्टर हिंदुत्त्ववादी कार्यकर्ता की है.

घाटकोपर में एटीएस ने की कार्रवाई

बताया गया कि उसका संबंध सनातन संस्था सहित अन्य हिंदूत्त्ववादी संघटनों से है. अविनाश सरकारी कर्मचारी है और माझगांव डॉक में काम करता है. एटीएस ने उसे माझगांव डॉक से ही गिरफ्तार किया. बताया गया कि वह दो साल पहले ही हिन्दुत्ववादी संगठनों के जरिए ही चारों आरोपियों के संपर्क में आया था.पवार के घर से कंप्यूटर की सीपीयू एवं मोबाईल फोन जप्त किया गया है. विस्फोटक मामले में इसकी भूमिका क्या थी इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल सकी है.इसने बम बनाने का प्रशिक्षण लिया है या नहीं इसका खुलासा पूछताछ के बाद ही हो सकेगा.

किसका किससे संबंध

पिछले दिनों एटीएस की गिरफ्त में आया सुधन्वा गोंधलेकर चर्चित संगठन शिवप्रतिष्ठान से संबंधित है. सनातन प्रभात अखबार में छपी एक खबर से उसका नाम सामने आया.शिवप्रतिष्ठान संगठन संभाजी भिडे (गुरुजी)की है. इस मामले के दूसरे आरोपी शरद कलसकर, वैभव राऊत एवं श्रीकांत पांगारकर हिंदू जनजागृति समिति के कार्यकर्ता बताये गए हैं.

क्या है मामला

महाराष्ट्र आतंक विरोधी दस्ते ने 9 अगस्त की रात नालासोपारा स्थित वैभव राऊत नामक व्यक्ति के घर से बड़े पैमाने पर विस्फोटक जब्त किया था. भंडारअली में रहने वाले वैभव राऊत कट्टर हिंदुत्ववादी संगठन सनातन संस्था से है. एटीएस ने 9 अगस्त की रात को छापे की कार्रवाई की थी,छापे के दौरान 8 देशी बम मिले थे,घर से थोड़ी ही दूरी पर उसके दुकान से बम बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री मिली थी.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com