माँगा जवाब मैंने,वो इनकार कर दिया ।
सालों की दोस्ती को तार तार कर दिया।।
मुझको यकीं न था कि बदलेंगे इस तरह।
पतझड़ न जानें क्यों मेरा संसार कर दिया।।
अंजामे मोहब्बत में मिलता शुकूं कहाँ ?
जीभरके ऐसी जिन्दगी तबाह कर दिया।।
तस्वीर जो सीने से लगाई पता चला ।
उसको भी मेरे यार ने अंगार कर दिया।।
रसिया हजारों गम के सहारे हैं जी रहे,
और उसने सरेआम शर्मसार कर दिया।।
गीतकार: रसियाकुमार
मो* 9892850937


