spot_img
Homeमुंबईजल्द बनेगा पालघर जिला अस्पताल

जल्द बनेगा पालघर जिला अस्पताल

मुंबई (सं. भा.)। पालघर में जिला सरकारी अस्पताल का काम आने वाले तीन महीनों में शुरु हो जाएगा। इस बात की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दीपक सावंत ने विधान परिषद में दी।

उन्होंने कहा कि अस्पताल के लिए जमीन का अधिग्रहण कर लिया गया है। जल्द ही भूमिपूजन के बाद काम शुरु हो जाएगा। परिषद के सदस्यों ने पालघर में जिला अस्पताल नहीं होने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस वज से आम लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। पालघर को जिला बने तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन अभी तक अस्पताल का काम शुरु नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। पालघर में लोगों की जनसंख्या करीब २९.९ लाख के करीब है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com