भायंदर (सं. भा.)। मीरा-भायंदर मनपा की महिला व बाल कल्याण समिती ने आर्थिक दृष्टि से दुर्बल, विधवा व निराश्रित महिलाओंको स्वावलंबी बनाने का बीड़ा ने उठाया है। इसी के तहत भायंदर पश्चिम में ८ मार्च को विश्व महिला दिवस के अवसर पर १० महिलाओंको ऑटो रिक्शा की चाभियां सौंपी गई। महिला व बाल कल्याण समिति सभापति शानू गोहिल ने बताया कि इसी तरह अन्य आर्थिक रुप से कमजोर १०० महिलाओंको ऑटो रिक्शा देकर स्वावलंबी बनाया जाएगा।
इस अवसर पर अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओंजिसमें डॉ. राखी अग्रवाल, वरिष्ठ नगरसेविका प्रभात पाटिल, महिला पुलिस यंबर मेडम व अन्य वरिष्ठ कामगार महिलाओंका सत्कार किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गुजरे जमाने की अभिनेत्री जीनत अमान उपस्थित थी। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र मेहता ने महिलाओंको सक्षम बनाने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। महिला व बाल कल्याण समिति की सभापति शानू गोहिल ने बताया कि ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग ट्रेनिंग, बैच एवं परमिट के लिए लाभार्थी महिला से २५ हजार रुपए लिए जाएंगे।


