spot_img
Homeमुंबईज्वाइंट एलओआई सोसायटियों के गले की फांस रुपारेल बिल्डर्स का फर्जीवाड़ा...

ज्वाइंट एलओआई सोसायटियों के गले की फांस रुपारेल बिल्डर्स का फर्जीवाड़ा एसआरए अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई।

मुंबई (सं. भा.)। कांदिवली पश्चिम गणेश नगर के के.डी. कंपाउंड, गांधी नगर, इस्लाम कंपाउंड के विभिन्न सोसायटी धारको  के लिए बिल्डर द्वारा लाया गया ज्वाइंट एलओआई गले की फांस बन गई है। सोसायटी धारकों का कहना है कि यह हमारे खिलाफ रुपारेल बिल्डर्स का किया गया फर्जीवाड़ा है इस बारे में जब बांद्रा एसआरए कार्यालय मे अधिकारियों से शिकायत की जाती है तो बहुमत की बात बता कर झोपड़ाधारकों को वहां से चलता कर दिया जाता है।

बता दें कि रुपारेल बिल्डर्स द्वारा गणेश नगर के के.डी. कंपाउंड, इस्लाम कंपाउंड, गांधी नगर, आदि में एसआरए स्कीम लाने का हर संभव कोशिश में लगा है। अपने प्रयास में सफल होने के लिए वह हर हथकंडा अपना रहा है जिसमें विभिन्न सोसायटियों के सर्वे किए बिना लाया गया ज्वाइंट एलओआई भी है। इस बात कि जानकारी जब सोसायटी के झोपड़ाधारको को लगी तो वे बांद्रा स्थित एसआरए कार्यालय अपनी शिकायत ले कर पहुंचे। वहां उन्हें इंसाफ देने की जगह अधिकारियों ने यह कह कर भगा दिया कि बहुमत बिल्डर के पक्ष में है। झोपड़ा धारकों का आरोप है कि जब हमारे घरों का सर्वे ही नहीं किया गया तो फिर एसआरए ने रुपारेल बिल्डर्स को एलओआई कैसे दे दिया। बिल्डर और एसआरए अधिकारियों का फर्जीवाड़ा यहीं नही थमता है अब झोपड़ा का सर्वे किए जाने को लेकर जिला अधिकारी कार्यालय से नोटिस पर नोटिस क्षेत्र मे चश्पा किए जा रहे हैं। यानि सर्वे के लिए तारीख पर तारीख बढ़ाते हुए नोटिस चिपकाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com