spot_img
Homeमुंबईरोबोट से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, बीमारियों को रोकने की अनोखी पहल

रोबोट से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव, बीमारियों को रोकने की अनोखी पहल

मुंबई (सं. भा.) :  कोरोना के संकट के बीच अब मानसूनी बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो गया है. इसको ध्यान में रखते हुए अन्य संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए मुंबई में पहली बार रोबोट से कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया है। चेन्नई की कंपनी गरुड़ा एयरोस्पेस लिमिटेड ने मालाड पूर्व के धनजीवाड़ी व अन्य इलाकों में रोबोट से सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। जहां पारंपरिक पद्धति से मनपा कर्मचारी पीठ पर 15 लीटर का सैनिटाइजेशन की मशीन लादकर सैनिटाइजेशन करता है, वहीं आधुनिक तकनीक से विकसित रोबोट मशीन से बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन किया जाता है। इस तकनीक से कर्मचारियों या अन्य किसी के ऊपर दवाइयों का बुरा असर नही पड़ता है शनिवार को मालाड के धनजी वाडी क्षेत्र में स्थानीय नगरसेविका संगीता शर्मा ने इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी अजय यादव, दिनेश गौड़, विजय ओझा, सुनील पटेल व चेन्नई की कंपनी गरुड़ा एयरोस्पेस के पायलट मुरलीधरन व षणमुगम और उनके साथी शशिधरण उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com