spot_img
Homeमुंबईव्यापारी ने किया माहिला डॉक्टर से बलात्कार व्हाट्सप्प पर हुई थी...

व्यापारी ने किया माहिला डॉक्टर से बलात्कार व्हाट्सप्प पर हुई थी दोस्ती

मुंबई (सं. भा.) : अंधेरी में महिला डॉक्टर से व्हाटसैप पर दोस्ती कर बलात्कार करने का मामला सामने आया है. अंधेरी पुलिस ने व्यापारी कुणाल पुखराज हिंगर को गिरफ्तार किया है. अदालत ने आरोपी कुणाल को सोमवार तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है.

विलेपार्ले में रहने वाले व्यवसायी कुणाल पुखराज हिंगर की मां वर्ष 2015 में मरीन ड्राइव के अस्पताल में भर्ती थी. इस दौरान कुणाल ने उसकी मां का इलाज करने वाली महिला डॉक्टर का मोबाइल नंबर ले लिया. इसके बाद उसने महिला डॉक्टर को व्हाटसैप मैसेज भेजकर दोस्ती की. कुणाल ने महिला डॉक्टर को अंधेरी स्थित अपनी बहन के घर खाने पर बुलाया और वहां उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता का आरोप है कि कुणाल ने उसके साथ न केवल बलात्कार किया, बल्कि उसने शादी का झांसा देकर उससे 14 लाख 75 हजार रुपए ले लिए. बाद में कुणाल ने महिला डॉक्टर से शादी करने से इंकार कर दिया. पीड़िता ने आजाद मैदान में बलात्कार एवं धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवायी थी. बाद में इस मामले को अंधेरी पुलिस स्टेशन में ट्रांसफर कर दिया गया.

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com