spot_img
Homeउत्तर प्रदेशढाबा संचालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

ढाबा संचालक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा

कानपुर देहात  (सं. भा.) : अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम माती किशुनपुर निवासी एक चालक पिछले कई साल से लापता है। शनिवार को उसकी मां ने एडीजी कानपुर से मिलकर गैंगस्टर में आरोपित जेल में निरुद्ध बिहार घाट के एक ढाबा संचालक व पुत्रवधू पर बेटे का अपहरण कर उसको गायब करने तथा पुत्र की हत्या हो जाने की आशंका जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद डेरापुर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

माती किशुनपुर निवासी मनोज डेरापुर थाना क्षेत्र के बिहारघाट के पास स्थित एक ढाबे के संचालक सुरेश यादव के यहां बतौर चालक काम करता था। वह कई साल पहले रहस्यमय ढंग से लापता हो गया था। उसकी मां सुरजदेई ने शनिवार को एडीजी कानपुर अविनाश चंद्र से मिलकर बताया कि ढाबा संचालक के साथ काम करने के कारण वह पत्नी के साथ वहीं पर अस्थाई रूप से निवास करने लगा था। उसके एकाएक गायब हो जाने की जानकारी के बाद जब उसने बेटे के बावत जानकारी की तो ढाबा संचालक ने उसके दिल्ली में नौकरी करने जाने की बात कही। आरोप है कि लापता होने के पहले सुरेश ने अपनी मां से पत्नी का चाल चलन बिगड़ने तथा ढाबा संचालक द्वारा उसको जान से मरवाने की धमकी देने की बात कही थी। कई बार ढाबे पर जाकर पुत्र के बारे में पूछने पर हर बार उसके जल्द वापस आने की बात ढाबा संचालक व लापता बेटे की पत्नी कहती रही। इस बावत डेरापुर पुलिस से कई बार शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। उसका आरोप है कि 14 जुलाई को ढाबा संचालक ने उसको बेटे की मौत हो जाने तथा कुछ रुपए लेकर वापस जाने की बात कहते हुए जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित वृद्धा की शिकायत पर एडीजी ने डेरापुर पुलिस को मुकदमा दर्ज कर लापता की तलाश करने का निर्देश दिया। एसओ डेरापुर रामबहादुर पाल ने बताया कि मामला कई साल पुराना है। एडीजी के आदेश पर गैंगस्टर में जेल में निरुद्ध ढाबा संचालक सुरेश व लापता चालक की पत्नी सीमा के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com