मुंबई (संवाददाता) बांगुर नगर पुलिस ने पत्नी के साथ पति द्वारा अप्राकृतिक सेक्स करने, उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने एवं पत्नी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप में उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी पति का नाम सुमित (बदला नाम) है। पुलिस ने अमित की मां और बहन के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।
बांगुर नगर पुलिस के अनुसार, बांगुर नगर में रहने वाली 30 वर्षीय शर्मिला (बदला नाम) का आरोप है कि उसका पति सुमित उसके साथ धोखे से शादी किया। सुमित पहले से ही शादीशुदा है। इसी बात को लेकर अक्सर कहासुनी होते रहती थी, जिससे चलते वो उसके साथ मारपीट करता था। सुमित की मां और बहन भी उसे प्रताड़ित करती थीं।
शर्मीला का आरोप है कि पति ने न सिर्फ उसको मारापीटा, बल्कि उसके साथ अप्राकृतिक सेक्स भी किया। इस घटना का मोबाइल से सुमित की मां और बहन ने वीडियो बना लिया और सभी मिलकर विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दिया।
शर्मीला की शिकायत के आधार पर बांगुर नगर पुलिस ने आरोपी पति सुमित और उसकी मां-बहन के खिलाफ घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना,अप्राकृतिक सेक्स, दूसरी शादी करने और पहली शादी की बात छुपाने के अलावा मारपीट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज किया है।हालांकि, इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। बांगुर नगर पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत कर पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है।


