मुंबई (संवाददाता)। पीक ऑवर में अधिक भी़ड से बचने के लिए अंधेरी स्टेशन पर फुटओवर ब्रिज से जो़डने वाली एक सी़ढी को महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है। अंधेरी के प्लेटफार्म क्रमांक ८ और ९ को जो़डने वाली चर्चगेट के तरफ की सी़ढी को सुबह आधे घंटे के लिए और शाम को एक घंटा बीस मिनट के लिए सिर्फ महिलाएं इस्तेमाल करेंगी. इस सी़ढी से महिला डिब्बा करीब है इस लिए महिलाओं के लिए आरक्षित किया जा रहा है जबकि विरार दिशा की तरफ की सी़ढी सभी के लिए खुली रहेंगी।
पश्चिम रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंधेरी स्टेशन पर ८ और ९ प्लेटफार्म को जो़डने वाली दक्षिण के तरफ स्थित एफओबी जो वह बहुत ही पतली है और इसे अंधेती-विरार की तरफ जाने व आने व वाले यात्री भारी मात्रा में प्रयोग करते हैं।
पश्चिम रेलवे ने २ अक्टूबर से इन प्लेटफार्म से ६ सेवाएं शुरु की हैं जिसमें से ४ सेवाएं सुबह विरार से अंधेरी तक हैं जबकि २ सेवाएं शाम को रवाना होती हैं, इस वजह से सी़ढियों पर अधिक भी़ड इकट्ठा हो जाती है। और भगद़ड जैसी घटना होने की आशंका बनी रहती है।


