फतेहपुर (सं.भा.)। कक्षा 6 से 12 तक हाईटेक निशुल्क आवासीय सुविधा के लिए रविवार को विद्या ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा की शुचिता के लिए तीनों केंद्रों में पर्यवेक्षकों की नजर टिकी रहीं। पंजीकृत छात्र-छात्राओं की संख्या प्रवेश में खासी कमतर दिखी। दो पालियों में तीन केंद्रों में आयोजित परीक्षा में 2724 परीक्षार्थियों ने परीक्षा नहीं दी।
शहर के बाबू राधेश्याम इंटर कॉलेज, सरस्वती बाल मंदिर रघुवंशपुरम और सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज वीआईपी रोड में प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया था। सुबह पहर से प्राथमिक स्कूल के कक्षा पांच में पढ़ने वाले और ऑनलाइन आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं की परीक्षा से लिए जिम्मेदार मुस्तैद दिखे। दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें बेसिक शिक्षा और माहेश्वरी फाउंडेशन के पर्यवेक्षक ने दिए गए दायित्व का निर्वाहन करते हुए परीक्षा आयोजित कराई। बताते चलें कि फाउंडेशन का शासन से निशुल्क आवासीय शिक्षा के लिए करार है। जिसके तहत प्रवेश परीक्षा जिलों में कराई जाती है। केवल बेसिक शिक्षा के प्राथमिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे ही इस प्रवेश परीक्षा में बैठने की आर्हता रखते हैं। वर्ष 2018 के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा में इस दफा 2482 छात्राओं और 2494 छात्रों को मिलाकर 4976 ने आवेदन कर रखा था। रविवार को आयोजित परीक्षा में महज 2252 परीक्षार्थी ही बैठे। बीएसए शिवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनो पालियों की परीक्षा शांति पूर्वक निपट गई है। फाउंडेशन के साथ ही शासन को परीक्षा की आन लाइन जानकारी से अवगत करा दिया गया है।
परिक्षार्थियों ने नहीं दी विद्या ज्ञान परीक्षा
RELATED ARTICLES


