spot_img
Homeमुंबईपश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध सितम्बर, 2017 में सघन...

पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा के विरुद्ध सितम्बर, 2017 में सघन अभियान के अंतर्गत 1 लाख 83 हजार प्रकरणों में 7.19 करोड़ रु. जुर्माने की प्राप्ति

मुंबई (संवाददाता) पश्चिम रेलवे द्वारा सितम्बर, 2017 में बिना टिकट/अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। इसकेपरिणामस्वरूप बिना बुक किये गये सामान के प्रकरणों सहित बिना टिकट यात्रा/अनियमित यात्रा के लगभग 1 लाख 83 हजार मामले पकड़े गये। इन मामलों में 7.19 करोड़ रु. जुर्माने स्वरूप प्राप्त किये गये, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 5.45 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त 876भिखारियों तथा अनधिकृत फेरीवालों को रेल परिसर से बाहर कर जुर्माना वसूल किया गया तथा 150 व्यक्तियों को जेल भेजा गया।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री रविंद्र भाकर द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सितम्बर, 2017 के दौरान, दलालों तथाअसामाजिक तत्त्वों के विरुद्ध पश्चिम रेलवे द्वारा 218 जाँचें आयोजित की गईं। इनके परिणामस्वरूप 175 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा रेल अधिनियम कीविभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाकर उनसे जुर्माना प्राप्त किया गया। सितम्बर, 2017 के दौरान, सुरक्षिणी दस्ते द्वारा 12 वर्ष से अधिक उम्र के 55स्कूली बच्चों को उपनगरीय ट्रेनों के महिला डिब्बों में सफ़र करते हुए पाया गया, जिन्हें वहाँ से हटाया गया।

पश्चिम रेलवे द्वारा बिना टिकट यात्रा करने वालों के विरुद्ध नियमित रूप से ऐसे सघन अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाती रही है। अपने अधिकृत रेल उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा बिना टिकट यात्रा में कमी लाने के उद्देश्य से पश्चिम रेलवे द्वारा हमेशा कारगर कदम उठाये जाते रहे हैं। पश्चिम रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बिना टिकट यात्रा के कारण होने वाली राजस्व क्षति तथा इस तरह की अन्य अनियमितताओं पर कड़ी निगरानी रखी जाती है। पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों से अपील की गई है कि वे उचित टिकट खरीदकर सम्मान के साथ यात्राकरें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com