spot_img
HomeमुंबईSMS इन्वोक्लीन कंपनी को BMC की क्लीन चिट महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण परिषद...

SMS इन्वोक्लीन कंपनी को BMC की क्लीन चिट महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण परिषद से करें शिकायत

मुंबई (संवाददाता)। जैविक कचरे के निस्तारण में कोताही बरतने को लेकर चर्चा में रहने वाली एसएमएस इन्वोक्लीन प्रा.लि. नामक कंपनी को मनपा ने क्लीन चिट दे दी है, मनपा प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि कंपनी की तरफ से स्थापित किए गए संयंत्र एवं उसके काम काज की मानिटरिंग महाराष्ट्र प्रदुषण नियंत्रण परिषद के मार्फत की जाती है।

मनपा की सुधार समिति में उठा था मुद्दा

आवासीय इलाके में जैविक कचरा के निस्तारण का संयंत्र स्थापित किये जाने का मामला मनपा की सुधार समिति में उठाया गया था। समिति की बैठक में उठाए गए मु्द्दों से मनपा प्रशासन ने अपना पल्ला झा़ड लिया है। मनपा की सुधार समिति की बैठक में कांग्रेस के नगरसेवक विठ्ठल लोकरे ने एसएमएस इन्वोक्लीन के जैविक कचरा संयंत्र से होने वाले प्रदुषण का मामला उठाया था।

संयंत्र पहले शिवडी में था लेकिन बिल्डरों को फायदा पहुंचाने के लिए उसे देवनार क्षेपण भूमि के पास रिहायसी इलाके में लाया गया। कंपनी जैविक कचरे का वैज्ञानिक ढंग से निस्तारण करने की बजाय उपयोग किये गए वैद्यकीय उपकरणों को दोबारा उपयोग के लिए कंपनियों को बेंच दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com