spot_img
Homeउत्तर प्रदेशपुलिस ने किया रूट मार्च

पुलिस ने किया रूट मार्च

(स.भा.) फतेहपुर। नजदीकी चुनाव को देखते हुए पुलिस ने नगर के सभी वार्डो में रूट मार्च किया। रूट मार्च में कोतवाली बिंदकी सहित औंग व बकेवर थाने के थाना प्रभारी भी मय फोर्स के शामिल रहे।

हूटर बजाती पुलिस की गाड़िया उन मुहल्लों तक पहुंची, जहां पुलिस गस्त नहीं पहुंच पाती है। सीओ अभिषेक त्रिपाठी के नेतृत्व में बिंदकी बकेवर व औंग पुलिस ने मुगल रोड, तहसील रोड, महरहा रोड, फाटक बजार, बजाजा गली, लंका रोड, खजुहा रोड, ललौली रोड, जहानपुर आदि मोहल्लों में भारी पुलिस बल एक साथ पहुंचा। सीओ ने मोहल्लों में लोगों से बात की। सभी को निर्भीक होकर मतदान करने को कहा। ऐसे लोगों के नाम भी पूछे जो मतदान को किसी प्रकार से प्रभावित कर सकते हो। पुलिस ने यह संदेश देने का प्रयास किया कि निर्भीक होकर मतदान करें। जो भी उत्पात करेगा कार्रवाई होगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com