spot_img
Homeउत्तर प्रदेशबदमाशों ने व्यवसायी से सरेराह डेढ़ लाख लूटे

बदमाशों ने व्यवसायी से सरेराह डेढ़ लाख लूटे

सुलतानपुर (सं. भा.) : रविवार सुबह पिता के साथ बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे किराना व्यवसायी को शहर के लखनऊनाका ओवर ब्रिज पर अपाची सवार तीन सशस्त्र बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक पिता-पुत्र कुछ समझ पाते बदमाशों ने तमंचा तान दिया और करीब डेढ़ लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की तहकीकात में जुटी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के महुवरिया निवासी आशीष कुमार पुत्र उमाशंकर की चौक इलाके में मोबाइल व किराना की दुकान है। रविवार सुबह खरीद-फरोख्त के सिलसिले में वे लखनऊ जाने के लिए घर से 1 लाख 45 हजार रुपये कैश लेकर निकले थे। उनके पिता उमाशंकर वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन पर बैठाने के लिए उन्हें रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। सुबह करीब सात बजे का वक्त रहेगा। गभड़िया चौकी से चंद कदमों की दूरी पर लखनऊनाका पुल पर पहुंचते ही बदमाशों ने उन्हें रोका और तमंचे के बल पर नकदी लूट ली। सरेराह वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश बाइक मोड़कर अमहट की ओर भाग गए। घटना से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। क्षेत्राधिकारी नगर श्यामदेव ¨बद, शहर कोतवाल श्याम सुंदर पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे दूर जा चुके थे। सीओ श्यामदेव का कहना है कि लुटेरों की धरपकड़ के लिए इलाके की घेराबंदी की गई है। लुटेरे बेहद शातिर हैं, उन्हें यह बा अच्छी तरह पता थी कि व्यवसायी हर सप्ताह नकदी लेकर खरीदारी करने लखनऊ जाते हैं। रविवार को वरुणा करीब आधे घंटे लेट थी। ऐसे में व्यवसायी की सटीक रेकी गई थी। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com