spot_img
Homeउत्तर प्रदेशविवाद के बाद फायरिंग, महिला घायल

विवाद के बाद फायरिंग, महिला घायल

फतेहपुर चौरासी (सं. भा.) : जबरन खेत जोतने का विरोध करने पर दबंगों ने फाय¨रग कर दी, सिर को छूते हुए गोली निकलने से महिला घायल हो गई। पुलिस ने फाय¨रग की बात से इन्कार कर लाठी-डंडों से किए गए हमले की बात कही। गंभीर हालत में महिला को सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा गया है। गांव में कई राउंड फाय¨रग की चर्चा जोरों पर है।

थाना क्षेत्र के उत्मानपुर गांव निवासी मिहीलाल पुत्र हिरई ने गांव में ही एक खेत बटाई पर ले रखा है। उसका आरोप है कि रविवार देर शाम गांव के पप्पू शुक्ला, काजू यादव, अनिल पुत्र श्री राम, रामअवतार अचानक खेत जोतने पहुंच गए। ग्रामीणों की माने तो खेत जोतने के दौरान जब उसकी पत्नी शांति (54) ने विरोध किया तो कई राउंड फाय¨रग कर दी, जिससे गोली महिला के सिर को छूते हुए निकल गई। जिससे वह लहूलुहान हो गिर गई। उसे सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसओ द्वारा फाय¨रग की बात पर पर्दा डालते हुए लाठी-डंडों से हमला करने की तहरीर पीड़ित पक्ष से लेकर आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह ने बताया कि फाय¨रग की अफवाह उड़ाई गई, जबकि सैकड़ों ग्रामीण फाय¨रग होने की बात चीख-चीखकर कहते रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com