मुंबई (सं. भा.)। मौत का कोई भरोसा नहीं। यह कब किसको किस रुप में कहां आ जाए कोई बता नहीं सकता। ऐसी हीं एक घटना चायवाले के साथ मालाड पश्चिम के ओर्लेम चर्च के पास घटित हुआ। चाय ले जाते समय बीच सड़क पर एक बाईक वाले द्वारा मारी गई टक्कर ने उसके प्राण ले लिए। इस मामले में बाइक चालक विनिल धारणे को मालाड पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बता दें कि खूपचंद कलाल (४०) नामक व्यक्ति राथोड़ी में रहता था वह आर्लेम चर्च के आगे आदर्श हॉस्पिटल के सामने फूटपाथ पर चाय का स्टॉल खोल रखा था। रविवार को जब वह एक ग्राहक को उसके ऑफिस में चाय देने के लिए सड़क पार कर रहा था तभी गोराई निवासी विनिल धारने तेज गति से बाईक चलाता हुआ आया और चाय वाले को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि चायवाले कि मौत घटना स्थल पर ही हो गई।


