spot_img
Homeउत्तर प्रदेशमछुआरे हुए गिरफ्तार

मछुआरे हुए गिरफ्तार

  (स.भा.) बाँदा। गुजरात के पोरबंदर ओखा तट से मछली पकड़ने निकले 11 मछुआरों के पाक सेना की गिरफ्तारी को लेकर पीड़ितों के आंसू अभी थमे नहीं थे। जबकि अन्य गांवों से चार और मछुआरों के पकड़े जाने की खबरें आ गईं। घटना को लेकर पीड़ित परिवार अपने आंसू नहीं रोक पा रहे हैं।
तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव के देवीशरण, ओम प्रकाश, बाबू, चन्दरप्रकाश , विक्रम, महेंद्र, रज्जू, राजू, पप्पू, अखिलेश, अमित को गुरुवार दोपहर बाद समुद्र में मछली पकड़ते समय सीमा उल्लंघन पर पाक सेना ने गिरफ्तार किया था। शनिवार को जैसे ही यह खबर आई तो गांव में कोहराम मच गया था। यह सभी मजदूर गुजरात के पोरबंदर ओखा तट के एक ठेकेदार के अधीनस्थ काम करते हैं। यह सभी मछुआरे दो नवंबर को अपने गांव से गए थे। रविवार को दैनिक जागरण ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया तो जानकारी लेने गुजरात गए अन्य मजदूरों के परिवार भी जसईपुर पहुंच गए। पीड़ित परिवारों द्वारा मिले मोबाइल नंबर से गुजरात में अपने परिवारीजनों का हाल खबर पूछा तो कोहराम मच गया। मोबाइल पर सूचना मिली कि जिस नाव में सवार जसईपुर गांव के 11 मछुआरे पकड़े गए थे। उन्हीं में चार और सिघौली के राजू, बिलगांव के रज्जू व बच्ची और अधरोरी के अशोक को भी पाक सेना ने गिरफ्तार कर लिया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com