मुंबई (सं. भा.)। जुहू के समुद्री किनारों पर लगी तेज रोशनी देने वाली एलईडी लाईटों की तरह अब मालाड के सभी समुद्री किनारे भी जगमगायेंगे। जल्द ही यहां के मढ़, एरेंगल, दानापानी, अक्शा, मार्वे तथा मनोरी के बीचों पर एलईडी लाइर्टे अपनी छटा बिखेरेंगी। इसके लिए आयोजित भूमिपूजन समारोह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इस अवसर पर आवर लेडी आफ सागर (दर्यामता) चर्च मढ़ के रेव.एफ. गोन्स्लो परेरा के साथ गांव के लोग उपस्थित थे।
समारोह में पूजा के साथ एलईडी लाइट स्थापित करने के काम का उद्घाटन किया गया। असलम शेख ने कहा कि कड़ी मशक्कत के बाद मनपा इसके लिए निधि उपलब्ध करा रही है। अभी तक सिर्फ जुहू बीच पर ही इस तरह की लाईट लगी थी अब मालाड के सभी बीचों पर यह सुविधा उपलब्ध होगी। इसका लाभ यहां आने वाले पर्यटकों को तो होगा ही साथ ही गांव वालों को भी रोशनी में रोजगार का अवसर मिलेगा।


