ठाणे (सं. भा.)। मुंबई -अहमदाबाद महामार्ग पर होटल फाउंटेन से वसई की ओर जाने वाले ब्रिज की हालत काफी खस्ता हो गई है। लेकिन सार्वजनिक निर्माण विभाग का ध्यान इस तरफ नहीं जा रहा है। इस ब्रिज के कभी भी टूट कर खाड़ी में गिरने की आशंका बनी हुई है।
इस संबंध में समाजसेवी दीनदयाल मुरारका ने सार्वजनिक निर्माण मंत्री और स्थानीय नेताओंका ध्यान इस ब्रिज की ओर खींचते हुए कहा है कि यदि इस ब्रिज की मरम्मत तुरंत नहीं की गई तो बड़ी हादसा हो सकता है। उन्होंने कहा कि ब्रिज में जगह-जगह क्रेक्स दिखाई दे रही है न जाने कब दुर्घटना हो जाए।
अधिकारियों के जानकारी में पूरी बात होने के बावजूद भी ब्रिज पर गाड़ियों का आवागमन चालू है एवं संबंधित विभाग ने ब्रिज का उपयोग रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जो कि निहायत ही दुखद बात है, अभी भी समय है कि सरकार इस ओर अपना ध्यान दें एवं इस ब्रिज का उपयोग रपक देवे ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।


