बाँदा (सं. भा.)। क्षेत्र के ग्राम मिलाथू में आयोजित स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गांव के स्वच्छता कार्य को सराहा। ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग मेहनत से स्वच्छता कार्य को आगे बढ़ाएं।
रविवार को ग्राम कैप्टन बद्री प्रसाद इंटर कालेज मिलाथू में एंटी करेप्शन कमेटी आफ इंडिया की बांदा शाखा द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने स्वच्छता जागरूकता कार्य को सराहा। साथ ही स्वच्छता से होने वाले लाभ की जानकारी दी। ग्रामीणों से कहा कि सभी लोग मेहनत के साथ इस कार्य को आगे बढ़ाएं। क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल कुशवाहा ने भी ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आरके सिंह, उप कृषि निदेशक एके सिंह, डीएसटीओ आरडी यादव, जिला पंचायतराज अधिकारी केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी बालगोविंद यादव आदि मौजूद रहे। जिलाधिकारी बड़ागांव पहुंचे और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और साथ ही स्वच्छता कार्य को सराहा।
मेहनत से स्वच्छता कार्य को आगे बढ़ाएं : डीएम
RELATED ARTICLES


